अर्थ : अपना अधिकार, प्रभुत्व या स्वामित्व हटा लेना या अधिकार, प्रभुत्व आदि से हट जाना।
उदाहरण :
राजा ने राज गद्दी का परित्याग किया।
मिथ्या आरोप लगते ही संचालक महोदय अपने पद से हट गए।
पर्यायवाची : उग्रहना, छोड़ देना, छोड़ना, तजना, त्याग करना, त्यागना, परित्याग करना, हटना
अर्थ : किसी से संबंध विच्छेद करना।
उदाहरण :
उन्होंने अपनी पत्नी को छोड़ दिया है।
पर्यायवाची : छोड़ना, त्याग करना, त्यागना, परित्याग करना
अर्थ : उपयोग या सेवन न करना (जो पहले की जाती हो)।
उदाहरण :
मोहन ने दो महीने पहले ही शराब छोड़ी।
पर्यायवाची : छोड़ देना, छोड़ना, त्याग देना, त्याग रखना, त्यागना, परित्याग करना